स्याना। ।भारत पुष्प। संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी श्रुति ने स्याना मंडी परिसर में संचालित 02 गेहूं क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण करते हुए केंद्रों पर की जा रही गेहूं खरीद की प्रक्रिया एवं की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर केंद्र प्रभारी रवि प्रताप एवं शशी उपस्थित रही। अभिलेखों का अवलोकन करते हुए अभी तक हुआ गेहूं खरीद के बारे में जानकारी ली गई। बताया गया कि गेहूं खरीद के उपरांत गेहूं के बोरो को गोदाम में संरक्षित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी केंद्रों से गेहूं खरीद के उपरांत समय से गेहूं का उठान सुनिश्चित कराया जाए। सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में बोरो की उपलब्धता रखी जाए। सुनिश्चित कराया जाए कि सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल से कम किसानों के गेहूं की खरीद नहीं होनी चाहिए। गेहूं खरीद के उपरांत निर्धारित समयावधि में किसानों को उनका भुगतान भी सुनिश्चित किया जाए। किसानों को किसी प्रकार से असुविधा न हो इसका ध्यान रखे। जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ एवं एआर कॉपरेटिव को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी क्रय केंद्रों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर आने वाले ऐसे किसान जिनकी फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं बनी हुई है उनकी मौके पर ही फॉर्मर रजिस्ट्री बनाई जाने की कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी स्याना रविन्द्र कुमार, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
![]()
