–उत्तीर्ण छात्र छात्राओं ने मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार
–सिकंद्राबाद के अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज का हाईस्कूल का परीक्षाफल रहा 98 % व इंटर का 96%
–जैन इंटर कॉलेज का हाईस्कूल का परीक्षाफल रहा शत-प्रतिशत व इंटर का 98.8 प्रतिशत
–सरस्वती बालिका विद्या मंदिर का परीक्षाफल रहा 100%
–कस्तूरबा गांधी आवासीय सलेमपुर स्कूल की हाईस्कूल की छात्रा कल्पना ने हाई स्कूल में 85.6 अंक प्राप्त कर स्कूल का किया नाम रोशन
सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। 23 अप्रैल 26 को यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षाफल घोषित हो गया जिससे अधिकतर विद्यार्थी मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उसी क्रम में रेलवे रोड पर संचालित अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने बताया कि हाई स्कूल का परीक्षाफल 98 प्रतिशत रहा जिसमें प्रथम स्थान पर चंचल ने 89.5% अंक प्राप्त किए और द्वितीय स्थान पर निधी ने 88.5% अंक प्राप्त किए और तृतीय स्थान पर कशिश शर्मा ने 87.5% अंक प्राप्त किए और इंटर का परीक्षाफल 96% रहा जिसमें प्रथम स्थान पर वंशिका ने 77.2% अंक प्राप्त किए और द्वितीय स्थान पर सेंकी ने 75.2% अंक प्राप्त किए और तृतीय स्थान पर तनु ने 73.8% अंक प्राप्त किए। वहीं जैन इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुधीर सोलंकी के बताए अनुसार हाई-स्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा जिसमें 249 छात्र छात्राओं ने पंजीकृत थे जिसमें एक छात्र अनुपस्थित रहा बाकी सभी 248 बच्चे पास हो गये। समर कुमार पुत्र सुनील कुमार ने 600 में से 536 अंक प्राप्त किए और द्वितीय स्थान पर लकी पुत्र नौरतन ने 600 में से 532 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटर का परीक्षाफल 98.8% रहा जिसमें कु0 एलिस शर्मा ने 500 में से 437 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और द्वितीय स्थान पर कु0 नेहा शर्मा पुत्री ललित शर्मा ने 500 में से 425 अंक प्राप्त कर कक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं समन सैफी पुत्र मोहम्मद नईमुद्दीन ने 500 में से 424 अंक प्राप्त कर कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया छात्र छात्राओं के इस उत्कृष्ट कार्य को देखकर विद्यालय में खुशी का माहौल छा गया और खुशी को देखकर कोलिज प्रबंधक व स्टाफ ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रामकरन दक्ष ने बताया की कोलिज के यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षाफल 100% रहा जिसमें 157 विद्यार्थी पंजीकृत थे जो सभी पास हो गये जिसमें श्रेयांश सिंह ने 91.66 % गणित में 100 अंक प्राप्त किए और द्वितीय स्थान पर सक्षम शुक्ला 91.3% गणित में 100 अंक प्राप्त किए और तृतीय स्थान पर प्रीत कुमार ने 91.1%पर रहे। होनहार बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना कोलिज प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग प्रधानाचार्य रामकरन दक्ष ने की। कस्तूरबा गांधी आवासीय सलेमपुर स्कूल की वार्डन बीना तितोरिया ने बताया की हमारे स्कूल की हाई स्कूल की छात्रा कल्पना ने हाई स्कूल की परीक्षा में 85.6% अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
![]()
