सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी फीस वसूली व किताबों एवं वर्दी-जूते के नाम पर अधिक धन वसूली को लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रैली निकाली जा रही है ताकी इन स्कूलों पर सरकारी मशीनरी ध्यान दे ओर फीस लिमिट में लें और एनसीआरटी की लागू कराये ताकी आमजन की जेब पर बोझ कम हो। उसी क्रम में करप्शन फ्री इंडिया समाजिक संगठन ने निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूलने व प्राइवेट किताबो लागू करने को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। रैली सिकंद्राबाद के डाक बंगला के सामने निशंक की कोठी से चलकर जुलाहाबाड़ा, बाजार माधोदास, पुराने होली मेला रोड़ होते हुए पावन के सामने से एस0डी0एम कोर्ट में नायब तहसीलदार अंकित सिंह को ज्ञापन सोंप कर सकुशल संपन्न हुई।
इस मौके पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के नगर अध्यक्ष मलखान सिंह यादव व जिला अध्यक्ष ने नायब तहसीलदार/ मजिस्ट्रेट अंकित सिंह के सम्मुख बताया की जिला बुलंदशहर के तमाम तहसीलों में चल रहे सभी निजी सी0बी0एस0ई स्कूल संचालक अपनी मनमानी कर अनाप शनाप फीस वसूल रहे हैं और जो किताबें 50 रुपए की होती है वो 400 -500 रुपए में बेची जा रही है इसी प्रकार बच्चों की यूनिफॉर्म व जूते एवं न्यू एडमिन फीस जो अवैध तरीके से वसूली जाती है उस पर रोक लगाई जाए और एन0सी0आर0टी की किताबें लागू होनी चाहिए हम लोगों ने जिला अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को भी ज्ञापन सोंप चुके हैं और आज फिर हम लोग यहां तहसील सिकंद्राबाद में सोंप रहे हैं अगर प्रशासन इन स्कूलों पर कोई कार्यवाही नहीं करता है तो करप्शन फ्री इंडिया और नगर की जनता धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल करने को मजबूर होगी जिसकी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी। इस मौके पर करप्शन फ्री इंडिया की टीम के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
![]()
