बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। शुक्रवार को जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में गौशालाओं के नोडल अधिकारियों द्वारा 42 गो आश्रय स्थल स्थलों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान गोवंशों को गर्मी से बचाव हेतु जूट के बोरे टांगने की गई व्यवस्थाओं एवं स्वच्छ पीने के पानी, हरा चारा, भूसा, सीसीटीवी क्रियाशील आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। शुक्रवार तक गो आश्रय स्थलों में लगभग 11000 कुंतल भूसा दान एवं क्रय से संग्रह किया गया है। निरीक्षण में पाई गई कमियों का तत्काल निराकरण कराया जाएगा तथा नोडल अधिकारी द्वारा निरीक्षण प्रत्येक सप्ताह किए जाएंगे।
![]()
