खुर्जा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा।  जिला बुलंदशहर के खुर्जा पुलिस-स्वाट टीम व ट्रिपल मर्डर के आरोपी संग हुई मुठभेड़ में आरोपी मयंक को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि उ0प्र  सरकार ने अपराध रोको अभियान चला रखा है इस योजना के अंतर्गत जिला बुलंदशहर मे भी चेकिंग अभियान चलाकर चोर, बदमाश, लुटेरो व वाछिंतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

उसी क्रम में 26-27 अप्रैल 26 की रात को खुर्जा पुलिस-स्वाट टीम व ट्रिपल मर्डर के आरोपी मयंक संग हुई मुठभेड़ में आरोपी मयंक को पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था में गिरफ्तार कर ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है ओर बताया की 25-26 अप्रैल 26 की रात को ट्रिपल मर्डर के तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया था जिसमें से एक आरोपी मयंक से पूछताछ करने पर उसकी निशानदेही पर ओवरब्रिज के नीचे छुपाये गये असले को लेने जैसे पुलिस पहुंची वैसे ही मौका पाकर मयंक ने उस छुपाये गये असले से पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी तो आत्मरक्षा व जबाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की तो मयंक की टांग में गोली लग गई जिससे आरोपी मयंक घायल हो गया। इस आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा व जिंदा व खोका कारतूस बरामद हुए हैं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *