खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के पीपल वाली गली स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर की 28वीं वर्षगांठ बड़े ही श्रद्धा, उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद एवं भंडारे का वितरण किया गया। पूरे आयोजन में भक्तों का उत्साह देखने योग्य रहा और वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से आकाश अग्रवाल, विकास वर्मा, कुलदीप तायल, अमित कुमार गर्ग, अरुण कुमार गर्ग, विवेक अग्रवाल, डी.सी. गुप्ता कांटे वाले, आशीष गुप्ता, विशाल पोद्दार, शेखर वर्मा, विकास सोनी, सोनू बंसल, अतुल गोविल, पंडित ओमप्रकाश शर्मा, शोभित कंसल, लोकेश जिंदल, यश गुप्ता, मनीष गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, दिनेश प्रदीप, सुनील सिंह, महेश भार्गव, रोहित अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, पवन कुमार गर्ग, डॉक्टर शलव शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

डीसी गुप्ता कांटे वालों ने ने बताया कि मंदिर की वर्षगांठ पर प्रतिवर्ष इसी प्रकार धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे समाज में आध्यात्मिकता और आपसी भाईचारे का संदेश प्रसारित होता है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *