खुर्जा ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल चोरों-बदमाशों, दंबगों, गेंगस्टरों व गेंगरेप करने वाले के हौसलें इतने बुलंद होते जा रहे हैं इनको ना तो कानून का कोई खौफ ओर ना ही जेल जाने का डर ऐसे बदमाश दिनदहाडे़ सरेआम गोलीकांड कर किसी की भी जान ले लेते हैं ओर मासूमों संग हैवानियत कर फरार हो जाते हैं जबकी पुलिस ऐसे बदमाशों का दनादन एनकाउंटर / मुठभेड़ कर जेल भेज रही है भी ऐसे बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उसी क्रम में खुर्जा पुलिस-स्वाट टीम व ट्रिपल मर्डर के ईनामी मुख्य आरोपी जीतू सैनी संग हुई मुठभेड़ में आरोपी जीतू सैनी ढे़र हो गया। जिला कप्तान दिनेश कुमार सिंह ने बताया की आजकल उ0प्र सरकार ने अपराध रोको अभियान चला रखा है।
इस योजना के अंतर्गत जिला बुलंदशहर मे भी चेकिंग अभियान चलाकर चोर, बदमाश, लुटेरो व वाछिंतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उसी क्रम में बीती रात की सुबह तड़के में जब खुर्जा पुलिस झाझर रोड़ पर गश्त पर चेकिंग अभियान चला रही थी तभी सामने से स्कूटी पर आ रहे युवक को रुकने का ईशारा किया तो उस ईनामी बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे और अपने आप को घिरा देखकर कई राउंड फायरिंग शुरु कर दी तो आत्मरक्षा व जबाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की तो इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी पचास हजार का ईनामी जीतू सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको सी0एच0सी ले जाया गया वहां पर हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और बताया की ओर बाकी पर ईनाम घोषित कर दिया है जिनकी तलाश की जारी है और बताया की इस मुठभेड़ में स्वाट-टीम प्रभारी मोहम्मद असलम व हैड कांस्टेबल मोहित मालिक भी घायल हो गए हैं जिनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है और बताया की इसकी जानकारी जुटाई गई तो इसका नाम जीतू सैनी था जो तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। इस आरोपी के कब्जे से 2 अवैध पिस्टल व एक तमंचा एवं जिंदा व खोका कारतूस बरामद किए गए हैं।
![]()
