बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में व्यापार बन्धु की बैठक संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों द्वारा नगरपालिका की 295 दुकानों का किराए हेतु निस्तारण, शहर में स्कूलों की छुट्टी के समय जाम की समस्या, विद्युत कटौती समस्या, 11 हजार की विद्युत लाइन में प्रोटेक्शन जाल डाल जाने हेतु समस्या, दुकानों के सामने अस्थायी अतिक्रमण, देवीपुरा रोड पर मंदिरों के आस पास व शमशान घाट रोड पर खुदी सड़कों को शीघ्र बनवाने हेतु, बाजार एवं अन्य स्थानों पर सरकारी नल खराब को ठीक कराने हेतु, बाजारों में जाम की समस्या, शहर में साफ सफाई की व्यवस्था एवं इत्यादि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों का निस्तारण हेतु ससमय संबंधितों को निर्देशित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![]()
