खुर्जा: ।भारत पुष्प। सेवा समिति (पंजीकृत) की साधारण सभा की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2025–26 का आय-व्यय विवरण कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौतम द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके उपरांत वर्तमान पदाधिकारियों का कार्यकाल पूर्ण होने के कारण नए पदाधिकारियों के चयन पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से महेश भार्गव को अध्यक्ष, प्रियदर्शन भारद्वाज को सचिव तथा नरेंद्र कुमार गौतम को कोषाध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचित किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सदन द्वारा करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डीसी गुप्ता ने कहा कि महेश भार्गव, प्रियदर्शन भारद्वाज एवं नरेंद्र कुमार गौतम ने सभी को साथ लेकर अपने अथक प्रयासों से सेवा समिति के लिए भवन हेतु भूमि क्रय कर उस पर निर्माण कार्य पूर्ण कराकर उसका लोकार्पण कराया, जो एक अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक उपलब्धि है। बैठक में समिति के सभी प्रमुख कार्यकर्ता एवं सदस्यगण उपस्थित रहे ।
![]()
