–नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट (रजि.), अलीगढ़ के संस्थापक/सचिव चंद्र मोहन मित्तल के नेतृत्व में ट्रस्ट के महिला प्रकोष्ठ द्वारा मोहल्ला राधा कृष्ण, खुर्जा में निशुल्क सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्थापक चंद्र मोहन मित्तल एवं मुख्य संरक्षक डीसी गुप्ता ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा भगवान श्री गणेश एवं श्री हनुमान जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मंगलारंभ किया। इस अवसर पर संस्थापक चंद्र मोहन मित्तल ने बताया कि गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं के लिए सिलाई केंद्र में तीन माह का निशुल्क प्रशिक्षण पाठ्यक्रम प्रशिक्षिका पूजा अग्रवाल के निर्देशन में संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी छात्राओं को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. साधना अग्रवाल ने बताया कि केंद्र के शुभारंभ के प्रथम दिवस ही कई बालिकाओं के पंजीकरण फॉर्म भरे गए तथा प्रदेश कार्यकारिणी की टीम द्वारा उन्हें तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चंद्र मोहन मित्तल द्वारा शपथ दिलाई गई तथा सभी पदाधिकारियों को स्मृति चिंह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक डीसी गुप्ता, संरक्षक उमाशंकर, जिला अध्यक्ष बसंत कानोडिया, जिला उपाध्यक्ष नवीन बंसल, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप पंडित, नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल सहित ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ की सदस्याएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *