खुर्जा। ।भारत पुष्प। स्वर्गीय डॉ. मोहनलाल की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर, खुर्जा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धास्वरूप श्री सुंदरकांड का पाठ कराया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर के सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि “खुर्जा वाली मैया की रसोई” की सेवा बैकुंठवासी डॉ. मोहनलाल की पुण्यतिथि पर उनके परिवारजनों द्वारा की गई। सुंदरकांड का संगीतमय पाठ देवेश कौशिक एवं एडवोकेट प्रमोद कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर के मार्गदर्शक डीसी गुप्ता अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय डॉ. मोहनलाल द्वारा “खुर्जा वाली माता रानी” के नाम से विख्यात मंदिर के संस्थापक के रूप में उन्होंने नगर को एक नई पहचान दिलाई।

मंदिर के कोषाध्यक्ष अजय गर्ग ने कहा कि डॉ. मोहनलाल जी का सेवा भाव, समर्पण और मार्गदर्शन सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस अवसर पर रोहित अग्रवाल, निमिष गर्ग एडवोकेट, अजय कौशल, अजय गर्ग एडवोकेट, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, प्रमोद भारद्वाज एडवोकेट, डी.सी. गुप्ता “कांटे वाले”, विकास वर्मा, अजित मित्तल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे और सभी ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *