खुर्जा: ।भारत पुष्प। श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर के पास गली नंबर 4 सिद्धेश्वर रोड‌  खुर्जा में किया जा रहा है।  गुरूवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री संतोष व्यास महाराज शास्त्री जी के मुखारविंद से  श्रीमद् भागवत कथा का श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय सचिव सोनपाल सिंह चौहान और उनके धर्मपत्नी मुख्य यजमान रहे। इस अवसर पर डीसी गुप्ता कांटे वाले जिला अध्यक्ष श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट ने बताया कि कथा का समापन 13 मई को एवं विशाल भंडारा 14 मई को होगा। इस भक्ति ज्ञान यज्ञ महोत्सव में सोनपाल सिंह चौहान, यशपाल सिंह , जसवंत सिंह , दानवीर सिंह , जयप्रकाश बाबा, डीसी गुप्ता कांटे वाले, हरी चौहान ,हिमांशु चौहान ,आकाश चौहान ,गौरव ,निशांत, उदय शर्मा , संजीत सिंह, भूपेंद्र शर्मा आदि भक्त उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *