सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। क्षेत्र के जाट चौक के पास हाई-वे पर संचालित कैप्टन होटल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिसमें दोस्तों ने दोस्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर लहुलुहान कर दिया। एसपी सिटी ने बताया की बीती शाम को सूचना मिली थी की नगर सिकंद्राबाद क्षेत्र के जाट चौक पर कैप्टन होटल के बाहर कुछ लोगों ने कुछ लोगों पर सरेआम दिनदहाड़े फायरिंग कर फरार हो गए हैं। सूचना पर सीओ एसपी सिटी मय पुलिस बल के मोके पर पहुंच गयी और जांच पड़ताल शुरु कर दी और और बताया की घायलों को ईलाज हेतु नोएडा भेज दिया गया है।
बताया की इस घटना में प्रशांत यादव व रोबिन घायल हो गए हैं और फायरिंग करने वाले आरोपी यश भाटी व उसके साथी मौके से फरार हो गए हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है इस मामले में 5 टीमें लगाई गई है और बताया की यश भाटी का अपराधिक इतिहास लंबा है और ये सभी दोस्त कैप्टन होटल में एक साथ बैठकर खाना खा रहे हैं तभी यश भाटी ने बाहर आकर कैमरे से दूर हटकर इन दोनों पर गोलियां बरसाई थी।
![]()
