बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय, जनपद बुलन्दशहर व वाह्य स्थित न्यायालय खुर्जा तथा अनूपशहर, ग्रामीण न्यायालय स्याना व डिबाई तथा समस्त तहसीलों पर किया गया। जिसका शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश, संजय सिंह, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुलन्दशहर द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर मार्त्यापण व पुष्प अर्पित कर किया गया। तदोपरान्त राजीव कुमार, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, मित्रपाल सिंह, प्रधान न्यायाधीश, प्रधान परिवार न्यायालय, धीरेन्द्र कुमार, अपर जिला जज, न्याय कक्ष सं0-01, विकास चौधरी, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुलन्दशहर व अन्य न्यायिक अधिकारियों द्वारा माँ सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित किये गये। लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर कुल 124122 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें आपराधिक मामले के 9613 वादों में 742030 अर्थदण्ड वसूल किया गया, 171 मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों का निस्तारण करते हुए कुल रूपये 175122678 का मुआवजा दिलाया गया, परिवार न्यायालयों द्वारा कुल 110 वैवाहिक वाद निस्तारित किये गये, 138 एन०आई० एक्ट के 17 वादों 1590980 रू0 की धनराशि के 68 सिविल वाद, 7400 धनराशि से निस्तारित किये गये, 1125 विद्युत वादों में, धनराशि 300000, अन्य वाद 41, धनराशि 206500 से निस्तारित किये गये तथा 497 बैंक प्री-लिटिगेशन विवादों में लोन की धनराशि 127504121 थी, जिसमें 80003348 की धनराशि पर समझौता कराकर उसी समय नगद 31915418 की धनराशि जमा करायी गई तथा 112470 अन्य प्रीलिटिगेशन वाद प्रशासन द्वारा निस्तारित किये गये। लोक अदालत में जनता की सुविधा हेतु प्रशासन द्वारा छिड़काव कार्य, एम्बुलेन्स, पानी का टैंकर व अग्निशमन वाहन की व्यवस्था की गयी। लोक अदालत के अन्त में जनपद न्यायाधीश संजय सिंह, बुलन्दशहर द्वारा बताया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांकः-12.09.2026 को किया जायेगा।
![]()
