सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। तहसील सिकंद्राबाद कोतवाली का अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ने थाने के कार्यालय, बन्दीगृह, अभिलेख बीट बुक रजिस्टर, सीसीटीएनएस, शस्त्रागार, साफ सफाई, मालखाना, मैस, आवासीय थाना परिसर, थाने में खडे वाहनों आदि को चेक किया गया तथा थाना प्रभारी सिकन्द्राबाद को अभिलेख पूर्ण करने, अभिलेखों का रखरखाव रखने, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी रखने व थाना परिसर को स्वच्छ रखने एवं प्रतिदिन थानाक्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं महिला सम्बन्धी अपराधों पर रोकथाम आदि आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं द्वारा थाना पर नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित कर उन्हें पुलिस सेवा के दायित्वों, अनुशासन, जनता के प्रति व्यवहार एवं कर्तव्यनिष्ठा के संबंध में प्रेरित किया गया तथा उनका कुशलक्षेम भी जाना गया।
![]()
