खुर्जा। ।भारत पुष्प। रोटरी क्लब खुर्जा द्वारा रोटरी नेत्र चिकित्सालय, किला रोड, खुर्जा में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा एवं निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन सीए नितिन कुमार अग्रवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय में नई मशीन का उद्घाटन भी किया गया तथा 18 विद्यार्थियों को निःशुल्क कोर्स सामग्री वितरित की गई। आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में कुल 156 मरीजों की निःशुल्क ओपीडी की गई तथा 62 निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किए गए। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। इस अवसर पर डीसी गुप्ता, जिला अध्यक्ष, समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बताया कि रोटरी क्लब खुर्जा द्वारा वर्ष में यह दूसरा निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया है, जिसमें मरीजों से ऑपरेशन अथवा उपचार हेतु किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा समय-समय पर अनेक धर्मार्थ एवं समाजसेवी कार्य निरंतर किए जाते रहते हैं। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन आराध्य कुमार एवं सचिव रोटेरियन सुशील ढींगरा ने सभी रोटेरियन्स, चिकित्सकों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी क्लब आगे भी समाज सेवा के ऐसे कार्य निरंतर करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन मास्टर ऑफ सेरेमनी रोटेरियन प्रशांत अग्रवाल द्वारा किया गया। सभा में कोषाध्यक्ष रोटेरियन कुलदीप शर्मा, रोटेरियन रविन्द्र गुप्ता, रोटेरियन राकेश सिंघल, रोटेरियन विनोद कुमार गर्ग, रोटेरियन सत्य प्रकाश दादू, रोटेरियन जितेन्द्र बंसल, रोटेरियन पवन कुमार भरतिया, रोटेरियन अनिल अग्रवाल, रोटेरियन बकुल तायल, रोटेरियन योगेश बंसल, रोटेरियन रवि शर्मा, रोटेरियन प्रमोद सैनी, रोटेरियन शिव किशोर गौर, रोटेरियन सचिन शर्मा, रोटेरियन दिनेश कुमार चौधरी, रोटेरियन पुनीत बंसल, रोटेरियन ललित अग्रवाल, रोटेरियन राहुल कौशल, रोटेरियन शलभ पांडेय, रोटेरियन नवनीत गर्ग, रोटेरियन मनदीप सिंह बावा एवं रोटेरियन उपेन्द्र तोमर सहित अनेक रोटेरियंस मौजूद रहे।
![]()
