– शासन-प्रशासन से लगायी न्याय की गुहार, या तो दिलाओ रोजी रोटी नहीं तो खा लेंगे जहर

पहासू। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जिला बुलंदशहर के तहसील पहासू क्षेत्र में का का एक वीडियो वायरल हो रहा है इस वायरल वीडीयो में कहे अनुसार दिव्यांग रिंकू पठान टोला निवासी ने शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा की में दिव्यांग रिंकू पुत्र सोमवीर व मेरी दिव्यांग पत्नी दोनों मिलकर शौचालय के बाहर जूतों की मरम्मत करने का कार्य करता था और साथ ही साथ शौचालय की साफ-सफाई कर अपने बच्चों का भरण-पोषण करता था।

कुछ स्थानीय लोगों व नगर पालिका कर्मियों ने मुझसे शौचालय की चाबी छीन ली और मुझको डाट-फटकार व गाला-गलौच कर भगा दिया गया और कहा की अगर इस जगह पर कार्य करना है तो 3 हजार रुपए प्रतिमाह देने होंगे और मेरे स्थान पर किसी अन्य को शौचालय पर साफ़ सफाई हेतू तैनात कर दिया है और हमने पहासू थाने व नगर पालिका ईओ एवं ए0डी0एम से भी इस मामले की शिकायत की थी मगर किसी ने भी हमारी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की है और वायरल वीडीयो द्वारा दिव्यांग रिंकू शासन-प्रशासन को खुली चेतावनी देते हुए कह रहा है की अगर शासन-प्रशासन मेरी रोजी-रोटी नहीं दिलाता है तो हम जहर खा कर जान दे देंगे जिसका जिम्मेदार शासन-प्रशासन होगा। में इस वायरल वीडीयो के माध्यम से शासन-प्रशासन से गुहार लगाता हूं की इस मामले की जांच पड़ताल कर दोषियो के खिलाफ कार्यवाही कर मुझे उसी स्थान पर बैठने दिया जाये ताकी में अपने बच्चों का पेट पाल सकूं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *