बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। भाकियू महाशक्ति के कार्यकर्ता शिकारपुर तहसीलदार गौरव बिश्नोई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां अपर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने किसानों की पूरी समस्या सुनकर कार्रवाई का आश्वासन देकर किसानों का ज्ञापन लिया और जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा तहसीलदार गौरव बिश्नोई, कानूनगो विक्रम सिंह, लेखपाल नीरज, के द्वारा सरकारी पोखर के गाटा संख्या 162,163, पर कब्जा कर रखा है और गांव करीला के नाली सरकारी चकरोट के गाटा संख्या 841,833 पर भी साथ गांठ करके कब्जा करा रखा है गांव रामपुर मानपुर में भी गाटा संख्या 436 सहित पोखर की भूमि पर भी कब्जा कर रखा है इन सभी सहित सैकड़ो सरकारी गाटाओ पर भी भूमाफियाओं से सांट गांठ कर कब्जा कर रखा है। शिकायतकर्ता को फर्जी मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर भगा देते हैं तहसीलदार गौरव बिश्नोई इमानदारी की मिसाल का पूरे विश्व में नाम रोशन कर रहे ऐसे मुख्यमंत्री बाबा योगी आदित्यनाथ की छवि को खराब करने की कर रहे हैं। जल्द उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर एनसीआर अध्यक्ष चौधरी नरेश प्रधान ने जिलाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन कार्रवाई नहीं होने पर जल्द आयुक्त महोदय मेरठ मंडल मेरठ से करेंगे मुलाकात सौंपेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में कैप्टन चौधरी विक्रम सिंह, अशोक सोलंकी, ठाकुर सुनील सिंह, पिंटू राघव, ठाकुर नरेंद्र सिंह जादौन, ठाकुर सुरेश सिंह, ठाकुर अरूण सिंह, भूटटू प्रधान,डा सुखपाल सिंह, बंटी सिंह लोधी, चौधरी चंद्रवीर, विष्णु दत्त त्यागी, चौधरी रूप सिंह, जयप्रकाश शर्मा, रविंद्र सोलंकी, धर्मवीर सिंह,अरशद, सुलेमान, सोनिया, बरीशा, सुभाष चंद्र, यशपाल सिंह, असलम, दिनेश सोलंकी,समेत दर्जनों कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *