–वंशिका बनी प्रधानमंत्री

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के पुराने होली मेला रोड़ पर संचालित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद द्वारा चुनाव किया गया था जिसमें छात्र छात्राओं ने प्रधानमंत्री के पद के लिए वंशिका को सर्व सम्मति से चुना गया। ओर उसके बाद सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अर्चित अग्रवाल (चार्टर्ड अकाउंटेंट) एवं विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग, कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद गोला, प्रधानाचार्य रामकरण सिंह दक्ष द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित  एवं पुष्प अर्पित कर करके किया गया और उसके बाद मुख्य अतिथि अर्चित अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की प्रथम सीढ़ी छात्र संसद है।

मुख्य अतिथि द्वारा छात्र संसद में निर्वाचित प्रधानमंत्री वंशिका राघव, उप प्रधानमंत्री कनिका पंडित, सेनापति नेहा सोलंकी, उप सेनापति भूमिका सिंह, संसद स्पीकर पायल सिंह, एवं अन्य निर्वाचित सांसदों को विभाग वितरण कर विद्यालय के प्रति पूर्ण निष्ठा में लग्न के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की संयोजिका शशिवाला पंकज जोशी रही। इस अवसर पर केपी सिंह प्रधानाचार्य विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर अभिभावक एवं समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *