सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। समाजवादी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने जो ब्राहम्ण समाज के प्रति आपत्तिजनक, अपमानजनक व भड़काऊ बयान दिया था जो सोशल मीडिया पर खुब जमकर वायरल हो रहा है जिसमें ब्राहम्ण समाज में काफी रोष पैदा हो गया है और इस बयान का जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उसी क्रम में नगर में भी ब्राहम्ण समाज व सर्व समाज ने मिलकर राजकुमार भाटी के ब्यान का भरपूर विरोध किया और रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। इस मौके पर इटवा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने कहा की हम व हमारा समाज एवं अन्य समाज के लोग अपने आप को समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता कहलाने वाले के द्वारा दिए गये आपत्तिजनक व अपमानजनक एवं भड़काऊ बयानों का भरपूर विरोध करते हैं और इस बयान से ब्राह्मण समाज में काफी रोष पैदा हो रहा ह और आगाह करते की कोई भी नेता किसी भी समाज के बारे में ऐसे बयान ना दे जिसमें समाज को ठेस पहुंचे अगर ऐसे कोई भी नेता बयान बाजी करता है तो हम सब लोग मिलकर विरोध प्रदर्शन कर उसका जबाब देंगे।
![]()
