बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक अनिल शर्मा की गरिमामई पस्थिति में और जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में किसान वार्ता का आयोजन किया गया है। बैठक में जिलाधिकारी कुमार हर्ष द्वारा बताया गया कि लिंक एक्सप्रेस वे में आने वाले ग्रामों के सर्किल रेट बढ़ाने हेतु कृषकों द्वारा बार-बार मांग की जा रही थी। जिसपर कृषकों की परेशानी को देखते हुए जनपद के जनप्रतिनिधियों द्वारा शासन को अवगत कराने पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ द्वारा संज्ञान लिया गया जिसपर कृषकों की मांगों को पूरा करने हेतु सर्किल रेट पुनः निर्धारण करने के लिए निर्देश जिला प्रशासन को दिये गए है। साथ ही यह भी बताया गया कि पूर्व में लिंक एक्सप्रेस वे हेतु जमीन अधिग्रहण किए जाने के लिए बैनामे कराए गए हैं उनका भी आर्थिक नुकसान न होने पाए उसपर भी सकारात्मक विचार किया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी कुमार हर्ष द्वारा बताया गया कि मेरठ बदायूं हाइवे पर कट व लिंक एक्सप्रेस वे पर जगह जगह पर बड़े अंडर पास बनाए जाने हेतु कृषकों की मांगों को पूर्ण किये जाने के लिए यूपीडा के उच्च अधिकारियों से बैठक कर निस्तारण किए जाने हेतु सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि लिंक एक्सप्रेस वे से संबंधित कृषकों को आने वाली परेशानियों का निस्तारण ससमय गुणवत्तापूर्ण किया जाएगा और जल्द ही कृषकों से रजिस्ट्री का कार्य शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अभिषेक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रमोद कुमार पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *