खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर स्थित महिला अस्पताल में अंतर्राष्टीय नर्सिंग दिवस धूमधाम से आयोजित किया गया। इस दौरान मौजूद स्टॉफ नर्सों द्वारा केक काटा गया तथा बताया गया कि इस दिन फलोरेंस नाइटिंगल का जन्म हुआ था। कार्यक्रम के दौरान डॉ० शीतल ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ है। विश्व नर्सिंग दिवस की शुरूआत 12 मई 1974 को हुई थी। उन्होनें कहा कि नर्सों की निस्वार्थ सेवा और अटूट समर्पण ही स्वस्थ भारत की सच्ची नींव है। इस दौरान विकास शर्मा रजनी चौहान रेखा सैंगर सीमा मसीह सीमा बेगम गरिमा प्रीति चौहान शीतल शर्मा व गीता शर्मा आदि मौजूद रहे।
![]()
