सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल चोरों-बदमाशों, दंबगों, गेंगस्टरों व गेंगरेप करने वाले के हौसलें इतने बुलंद होते जा रहे हैं इनको ना तो कानून का कोई खौफ ओर ना ही जेल जाने का डर ऐसे बदमाश दिनदहाडे़ सरेआम गोलीकांड कर किसी की भी जान ले लेते हैं ओर मासूमों संग हैवानियत कर फरार हो जाते हैं और ना अब कोई आपसदारी व प्यार मुहब्बत रह गयी है छोटी-छोटी बातों पर नवयुवक एक दूसरे पर फायरिंग कर बैठते हैं चाहे अंजाम कुछ भी हो चाहे जान चली जाये पहले नवयुवक बुजुर्गो के पास बैठकर आपसदारी प्यार, मुहब्बत, रिश्ते नाते जैसी समाजिक व सभ्य बातें सिखते थे और उनपर अमल करते थे मगर अब कलयुग महाराज का प्रकोप दिनों-दिन इतना बढ़ता जा रहा है की मोबाइल जब से हमारे हाथों से आया तब से सब रिश्ते नाते, प्यार मुहब्बत, आपसदारी समाप्त हो गयी है जबकी पुलिस ऐसे बदमाशों का दनादन एनकाउंटर / मुठभेड़ कर जेल भेज रही है भी ऐसे बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।  

इसी प्रकार का एक मामला बीती रात 20/05/26 को उ0प्र के जिला बुलंदशहर के तहसील सिकंद्राबाद देहात के गांव हसनपुर क्षेत्र में जीम के पास एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गयी जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गयी सूचना पर स्थानीय पुलिस मोके पर पहुंच गयी और पीड़ीत को मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया गया है। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया की बीती रात 20 भी 26 को हसनपुर गांव में एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गयी है जिसमें युवक घायल हो गया है उसको मैडिकल कराने के लिए सी0एच0सी भेजा गया है और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराकर जांच पड़ताल करायी जायेगी और अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *