सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आज उ0प्र में लेखपाल भर्ती परीक्षा करायी गयी इस परीक्षा में जगह-जगह परीक्षा केंद्र बनाये गये। उसी क्रम में उ0प्र के जिला बुलंदशहर के तहसील सिकंद्राबाद के एमएस इंटर कॉलेज में भी लेखपाल भर्ती परीक्षा केंद्र बनाया गया। इस परीक्षा केंद्र के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राममोहन वशिष्ठ के बताए अनुसार इस परीक्षा के लिए कुल 384 परीक्षार्थियों पंजीकृत थे जिसमें से 315 ने परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 69 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा सुबह 9 के लगभग शुरू होकर दोपहर 12 बजे सकुशल संपन्न हुई, इस परीक्षा के दौरान नगर एस0डी0एम दीपक पाल ने औचक निरीक्षण भी किया। इस परीक्षा केंद्र पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *