बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। जनगणना 2027 के अभियान में मकान सूचीकरण तथा मकानों की गणना के चरण के अंतर्गत प्रगणक रवीन्द्र सिंह के द्वारा जिलाधिकारी के सरकारी आवास का मकान सूचीकरण किया गया। जिलाधिकारी से उनके द्वारा स्व गणना के अंतर्गत जनरेट की गई SE ID प्राप्त कर जनगणना पोर्टल पर गणना की कार्रवाई पूर्ण की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जनपद बुलंदशहर के समस्त नागरिकों से अपील की गई कि मकान सूचीकरण तथा मकान गणना के चरण के अंतर्गत 22/05/2026 से 20/06/2026 तक हमारे सभी प्रगणक सभी मकानों की गणना हेतु फील्ड में पहुंचेंगे। आप सभी से अनुरोध कि प्रगणकों का ससम्मान अभिनंदन करें और उनको वांछित सूचना सही रूप से उपलब्ध कराते हुए राष्ट्रहित में इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें। इसके साथ ही प्रगणक आशीष कुमार के द्वारा अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)/ जिला जनगणना अधिकारी के सरकारी आवास का भी मकान सूचीकरण किया गया तथा उनसे SE ID प्राप्त कर पोर्टल पर गणना की कार्यवाही पूर्ण की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/ राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, ईओ नगर पालिका अश्विनी कुमार उपस्थित रहे।
![]()
