सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सिकंद्राबाद पुलिस व हिस्ट्रीशीटर विनोद उर्फ कालिया संग हुई मुठभेड़ में कालिया के पैर में गोली लगने से लंगड़ा हो गया उसको घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ दीपक कुमार ने बताया की आजकल उ0प्र सरकार ने अपराध रोको अभियान चला रखा है इस योजना के अंतर्गत जिला बुलंदशहर मे भी चेकिंग अभियान चलाकर चोर, बदमाश, लुटेरो व वाछिंतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उसी क्रम में बीती रात को जब सिकंद्राबाद पुलिस सिरोंधन रोड पर संतपुरा चौकी के आसपास चेकिंग अभियान चला रही थी तभी दादूपुर नीला की तरफ से एक बाईक पर संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया उसको रुकने का इशारा किया तो वह वापस भागने लगा और आगे जाकर उसकी बाईक फिसल गयी तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसको गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उसने अपने आप को घिरा देखकर उसने फायरिंग शुरु कर दी तो आत्मरक्षा व जबाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की तो इस मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया जिसको अस्पताल में भर्ती कराया ओर इससे पूछताछ की गयी तो इसने अपनी पहचान विनोद उर्फ कालिया के रुप में बतायी गयी।
इस बदमाश पर कोतवाली सिकंद्राबाद में विभिन्न धाराओं में लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं और इसके क़ब्ज़े से एक अवैध तमंचा, जिंदा व खोका कारतूस व बाईक , एक लेपटाप, 25 हजार रुपए नकद, एक बैडसीट, एक चांदी का सिक्का बरामद किए गए हैं।
![]()
