गुलावठी। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। रविवार को जिला बुलंदशहर के थाना गुलावठी पुलिस- स्वाट टीम व रेप के आरोपी 50 हजार रुपए के ईनामी बदमाश मौनू संग हुई  मुठभेड़ में आरोपी ढ़ेर हो गया। कप्तान दिनेश कुमार सिंह ने बताया की आजकल उ0प्र  सरकार ने अपराध रोको अभियान चला रखा है इस योजना के अंतर्गत जिला बुलंदशहर मे भी चेकिंग अभियान चलाकर चोर, बदमाश, लुटेरो व वाछिंतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उसी क्रम में रविवार को थाना गुलावठी रोड़ के छपरावत के पास जब गुलावटी पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी तभी सामने से एक बाईक पर दों संदिग्ध युवक आते दिखाई दिये उनको रुकने का इशारा किया गया तो वो वापस भागने लगे तो पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू जिसमें स्वाट टीम के 2 पुलिस कर्मी घायल हो गए और गुलावठी व सिकंद्राबाद थाना इंचार्ज के बुलेट प्रुफ पर भी गोली लगी।

पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा व जबाबी कार्यवाही में फायरिंग की तो पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया जिसको तत्काल अस्पताल भेजा गया गंभीर हालत देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और दूसरा बदमाश फरार हो गया। मृतक की पहचान मौनू फतेहपुर जादौन चौला क्षेत्र के रुप में हुई है इसने एक मासूम का रेप किया था और यह फरार चल रहा था इस पर 50 हजार का ईनाम घोषित था। इस पर बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर व अन्य जनपदों में मुकदमे दर्ज हैं। इसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व जिंदा व  खोका कारतूस व एक बाईक बरामद की गयी हैं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *