बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। गुरूवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा विजया रहाटकर ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बुलंदशहर के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में नारी मॉडल प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन किया गया। कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूह की 6 सदस्यों द्वारा किया जाएगा और इससे न केवल स्वयं सहायता समूह सदस्यों को आजीवियों का संवर्धन मदद मिलेगी वरन स्थानीय लोगों को घर के जैसा खाना भी प्राप्त होगा। इस अवसर पर अध्यक्षा द्वारा स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रेरणा कैंटीन चलाए जाने की मुहिम को महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए न केवल उनकी आर्थिक आजादी बल्कि उनके सामाजिक आजादी के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उक्त कैंटीन की संचालिका श्रीमती हेमलता सैनी को कैंटीन चलाने के  लिए CM युवा उद्यमी योजना अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा के सौजन्य से 5 लाख का ऋण भी वितरित किया गया। इसके पश्चात अध्यक्षा द्वारा राजकीय योजनाओं के लाभार्थियों एवं सदस्यों द्वारा सीधा संवाद किया गया और उनके अनुभवों को साझा किया। अध्यक्षा द्वारा महिलाओं को आत्म सम्मान के साथ अपने आर्थिक सशक्तिकरण के लिए आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी, उपायुक्त (स्वत: रोजगार) सूबेदार सिंह, खंड विकास अधिकारी, ज्ञानेंद्र मिश्रा एवं क्षेत्रीय प्रबंधक बैंक ऑफ़ बड़ौदा नागमणि झा तथा जिला मिशन प्रबंधक सौरभ शाक्य एवं मनीष जैन उपस्थित रहे। हेमलता सीमा नीरज ललिता चेतना विमलेश कुमारी रेणु रूपाली रीना गुड़िया प्रीति नीरज आदि ने भी अपनी कहानी अपनी जुबानी रखी समूह एक माध्यम है महिला सशक्तिकरण का उन्होंने बताया संघर्ष से ही सफलता मिलती है और समूह में उन्होंने संघर्ष करना सीखा और आगे बढ़ी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *