बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को “विकसित भारत 2047 ” के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक “सेवा संकल्प अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा-मेरा योगदान कार्यक्रम’ में “ध्यान एवं योग सत्र” का शुभारंभ मलका पार्क बुलंदशहर में किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बुलंदशहर डॉ अलख प्रकाश के निर्देशन पर योगाचार्य संजय कुमार द्वारा मलका पार्क में योगासन एवं ध्यान क्रियाएं सिखाई गई। शिविर में 60 लाभार्थियों ने योग एवं ध्यान सत्र में प्रतिभाग किया एवं योग को नित्य प्रतिदिन अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। योग एवं ध्यान सत्र के आयोजन में योग सहायक अशोक कुमार शर्मा का विशेष योगदान रहा। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बुलन्दशहर ने आम जन मानस को योग को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन और आत्मा को भी शांति प्रदान करता है। आपकी सक्रिय सहभागिता न केवल समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाएगी, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करेगी। आइए, यह संकल्प लें कि हम स्वयं भी नियमित योग करेंगे और अपने परिवार, मित्रों व समुदाय को भी इसके लिए प्रोत्साहित करेंगे। ध्यान एवं योग सत्र का आयोजन दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक नियमित रूप से मलका पार्क में प्रातः 6:00 बजे से 7:30 बजे तक किया जाएगा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *