अलीगढ। ।भारत पुष्प। रविवार को श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट अलीगढ़ की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का प्रारंभ श्री गणेश और हनुमान जी की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर हुआ। मीटिंग का संचालन धर्मेंद्र मिलानो व अध्यक्षता पवन गर्ग डोर लाइन ने की। इस अवसर पर समिति का गत वर्ष का आय- व्यय/लेखा-जोखा धर्मेंद्र मिगलानी ने सदन के सम्मुख रखा तथा प्रतिलिपि सभी सदस्यों में भी वितरित की गई। जिसे सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से सहमति जताई। संस्थापक/सचिव ने बताया कि महिला सशक्तिकरण ही बदलते भारत की नई तस्वीर है। नारी न हो तो सृष्टि का विकास थम जाएगा । हमारी समिति नारी सशक्तिकरण के प्रति संकल्पबद्ध है और उनके हित में समाज की गरीब कन्याओं/महिलाओं का बिल्कुल नि:शुल्क सामूहिक विवाह बहुत ही धूमधाम के साथ भव्य तरीके से प्रतिवर्ष मार्च में कराया जाता है। जिसमें घर गृहस्थी का  सभी आवश्यक सामान के साथ–साथ यथोचित आभूषण भी दिए जाते है। बताया गया कि वर बारात भी बहुत ही धूमधाम के साथ अलग-अलग घोड़ियों पर निकाली जाती है। जिसमें भक्त हनुमान और गणेश और दुल्हों के साथ सैकड़ो- हजारों नर नारी चलते हैं। इस अवसर पर बुलंदशहर जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता ने कहा कि कन्यायें शादी के बाद दो परिवारों को तो संभालती ही हैं और आने वाली पीढ़ी को नई दशा दिशा भी देती हैं। इसी संदर्भ में 21 जुलाई को श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वाधान में कन्याओं और महिलाओं के लिए निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, राधा कृष्ण खुर्जा में‌ खोला गया। जिसमें मुख्य शिक्षका पूजा अग्रवाल छात्राओं को कपड़े काटने और सिलाई के मंत्र सीखा रही हैं और वहीं दूसरी ओर उषा कंपनी से आए मास्टर ट्रेनर अमित सिलाई के मैडिंग, ओवर कास्टिंग, कोडिंग साटन, स्टिचिंग आदि सिलाई की जानकारियां उषा जिन्होंने मशीन द्वारा सीखा रहे हैं। छात्रायें अपनी लगन और मेहनत से 3 माह में प्रशिक्षण प्राप्त कर डिप्लोमा हासिल कर लेंगी जो उनके रोजगार में मदद करेगा। इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे हैं पवन गर्ग जी अलीगढ़ में भी सिलाई केंद्र खोलने का प्रस्ताव रखा। जिसका ध्वनि मत से सभी ने समर्थन किया और सर्वसम्मिति से कौशल अग्रवाल को महिला विंग की अध्यक्षता घोषित कर दिया गया। बैठक में अशोक कुमार गर्ग, चंद्र मोहन मित्तल, हरिशंकर अग्रवाल, डीसी गुप्ता कांटे वाले, पवन कुमार अग्रवाल, बसंत कनोडिया, अनिल कुमार वर्मा, प्रदीप पंडित, शौर्य प्रकाश गौड़, विनय अग्रवाल, हरिओम  वाष्यर्णेय, डॉक्टर अनिल कुमार कुमार  वाष् र्णेय, प्रदीप कुमार अग्रवाल, अजीत कुमार गोयल, संजीव अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल (गुड्डू), अजय कुमार अग्रवाल, दिलीप कुमार अग्रवाल, रचना वाष्र्णेय, वीरेश कुमार एडवोकेट, मनोज गर्ग, प्रदीप ख्याली, श्रीमती कौशल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *