– भाजपा सदस्यता अभियान को सफल बनाने के किए बैठक को किया संबोधित

छतारी : ।भारत पुष्प। भाजपा का सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए छतारी के कस्बा डडडू में बैठक कर दर्जनों महिलाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। उसी दौरान महिलाओं को भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। छतारी के गांव कस्बा डडडू में सोमवार की दोपहर भाजपा सदस्यता अभियान के तहत महिलाओं की बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। आयोजित महिलाओं की बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष पंडित दीपक ऋषि ने महिलाओं को भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उसी दौरान उन्होंने कहा मोदी सरकार द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण मिला है। जिससे देश की महिला सशक्त होंगी। पंडित दीपक ऋषि ने महिला को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया। उन्होंने गांव की दर्जनों महिलाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, पूजा शर्मा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, रूपाली, मोहित सोनी, विक्रांत सिंह, सचिन पंडित, हैप्पी शर्मा, शुभम भाटी, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *