खुर्जा। ।भारत पुष्प। भारत विकास परिषद खुर्जा द्वारा समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन से हुआ। कार्यक्रम में 6 विद्यालयों की टीम जिसमे सरस्वती विद्या मंदिर राममूर्ति हर स्वरूप बालिका विद्या मंदिर आदर्श शिशु मंदिर एनआर पब्लिक स्कूल भारत विकास परिषद कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल रहे। टीम ने हिंदी और संस्कृत में साथ-साथ मिनट के अंदर अपना गान प्रस्तुत किया गया बुलंदशहर के एवं डिबाई के निर्णायकों द्वारा निर्णय दिया क्या सभी टीमों एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिंह दिया गया महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम एवं भारत विकास परिषद कन्या माध्यमिक विद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रांतीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र शर्मा प्रांतीय महासचिव कविता बंसल मुख्य अतिथि मीनाक्षी सिंह विशिष्ट अतिथि कुसुम सिंह राजीव बंसल व नवीन कुमार क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव ने पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अध्यक्ष भारत विकास परिषद प्रेम प्रकाश अरोरा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया सचिव पीयूष तायल मुकुट लाल गुप्ता और पवन गोयल कृष्ण अवतार बंसल के द्वारा प्रतियोगिता व्यवस्था को संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम का संचालन संगीता पोद्दार ने किया। कार्यक्रम में निर्णायक सुश्री गरिमा कृष्ण महेश गुप्ता एवं पुनीत राजवंशी रहे। प्रांतीय अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने भारत विकास परिषद की समूहगन प्रतियोगिता प्रांतीय क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय चरण की जानकारी दी और बताया कि इसको किस प्रकार से भारत विकास परिषद के संस्कार कार्यक्रमों में मुख्य स्थान पर रखा गया है। विधायक मीनाक्षी सिंह जी ने देश के मुख्य सामाजिक संस्थाओं में भारत विकास परिषद को प्रमुख स्थान बताते हुए समूह गान के माध्यम से बच्चों में संस्कार की भावना सेव बोथ स्रोत होंगे बच्चों का विद्यालय का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रमुख संगीता अध्यक्ष डॉक्टर कुसुम सिंह को विशेष रूप से उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *