सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारत देश में जगह-जगह सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में प्राईमरी स्कूल न01 खत्रीबाडा़ में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बताया आजकल सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 17 सितंबर से 2अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है ओर बताया की लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है और स्वच्छता के बारे में सबको जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता मंडल महामंत्री नवीन गुप्ता, गौरव भाटिया, अरुण प्रजापति , सोनू शर्मा , बिजेंद्र जाटव, अमर सिंह देव प्रधान , अनूप भाटी, अरुण प्रजापति ,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()
