खुर्जा। ।भारत पुष्प। भारतीय किसान यूनियन भानू के व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा ठाकुर लोकेश राघव को राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू व्यापार प्रकोष्ठ बनाए जाने नई कार्यकारिणी गठन के लिए एक समारोह का आयोजन नगर में किया गया। जिसमें ठाकुर लोकेश राघव को फूलमाला पहनकर स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए लोकेश ठाकुर ने व्यापारियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने का आवाहन किया तथा कहा कि अगर किसी भी व्यापारी के साथ कोई भी परेशानी होती है तो उसके साथ मैं और मेरी पूरी टीम सदा खड़ी रहेगी। इसके अलावा अन्य मंचासीन कार्यकर्ताओं द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम में राजकुमार गुप्ता को राष्ट्रीय महासचिव, जितेंद्र गोस्वामी को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुपम माथुर को राष्ट्रीय मुख्य संगठन मंत्री, शरद सिंह सिसोदिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दुष्यंत जैन को राष्ट्रीय सह सचिव, रामेश्वर सैनी को राष्ट्रीय मंत्री, मोहित भारद्वाज को राष्ट्रीय मंत्री, संजय शर्मा को राष्ट्रीय प्रवक्ता, विपिन गोयल को राष्ट्रीय जिला संरक्षक, पूरनचंद शर्मा जिला संरक्षक, मुकुल अग्रवाल जिला अध्यक्ष बुलंदशहर, जितेंद्र शर्मा जिला महामंत्री, लक्ष्मी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बुलंदशहर, दयाशंकर शर्मा जिला कानूनी सलाहकार, पवन गोयल जिला मंत्री, अमित चौधरी नगर सचिव, अंकित गर्ग जिला मंत्री, अतुल गोविंल नगर उपाध्यक्ष, शिव शंकर कौशिक को पदभार सौंपा गया। इसके अलावा कार्यक्रम में राम दिवाकर, सोनपाल सिंह चौहान, जगपाल, प्रिंस ठाकुर, चारु गुलाटी, विनोद खुराना, देवन, देवेंद्र कुमार प्रधान, राजीव तायल, रवि वर्मा, हरि गोपाल, मोहित वर्मा, ललित शर्मा, विजय सैनी, अमित मित्तल आदि मौजूद रहे।
![]()
