– शिकारपुर, अनूपशहर को जोड़कर डिबाई तहसील को अलग जिला बनाने की मांग 

– जनपद बनाने की मांग को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन

बुलंदशहर : ।भारत पुष्प। अवाम विकास मंच अराजनैतिक द्वारा छतारी दोराहे पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने तहसील डिबाई, शिकारपुर, अनूपशहर को जोड़कर डिबाई अलग जिला कल्याण सिंह नगर बनाने की मांग की। जनपद बुलंदशहर के छतारी दोराहे स्थित हरपाल सिंह लोधी के आवास पर अवाम विकास मंच अराजनैतिक के तत्वाधान में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। आयोजित पत्रकार वार्ता का शुभारंभ संगठन के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह धनगर, उपाध्यक्ष हरपाल सिंह, महासचिव मुहीब रहमान, कोषाध्यक्ष अनिल तोमर, शंकर सिंह लोधी संयुक्त रूप से किया। आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए संगठन के महासचिव मुहीब रहमान ने कहा कि हमारे जनपद की तहसील डिबाई, शिकारपुर, अनूपशहर को मिलाकर डिबाई तहसील को अलग जिला कल्याण सिंह नगर बनाया जाए। हमारे जिले का क्षेत्र अधिक बड़ा होने के कारण जनपद में विकास कार्य नही हो पा रहे हैं। जिला अधिक बड़ा होने कारण लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है। संगठन के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह धनगर ने कहा कि जनपद कल्याण सिंह नगर को मेरठ कमिश्नरी से हटकर अलीगढ़ कमिश्नरी से जोड़ दिया जाए। जनपद बड़ा होने कारण लोग सरकार के विभिन्न विकास कार्यों सहित योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। जितना जनपद छोटा होगा विकास उतना अधिक होगा। इस मौके वी पी सिंह शंकर सिंह लोधी रूपसिंह बघेल हिम्मत सिंह लोधी श्यामबाबू बघेल राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *