– कालेज के छात्र छात्राओं को मिले स्मार्ट फोन

छतारी : ।भारत पुष्प। गांव शेखूपुर स्थित एफएम डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज सचिव जियाउर्रहमान खान, रिटायर एक्सियन गयूर अहमद, प्रबंधक फतेह खान, थाना प्रभारी संदीप कुमार, प्राचार्य डा आशा बाडिया ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव जियाउर्रहमान खान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा युवा छात्र छात्राओं को तकनीकी रूप से शसक्त बनाने के लिए स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। कार्यक्रम के तहत कॉलेज के 11 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया। कॉलेज की सूची के आधार पर छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन बांटे गया है। स्मार्ट फोन छात्र-छात्राएं के शिक्षण कार्य में काफी मददगार साबित होंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी संदीप सिंह ने छात्र-छात्राओं को कहा कि शिक्षा ही अमूल धन है। इसलिए छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। सरकार द्वारा छात्र छात्राओं स्मार्ट बनाने के लिए फोन का वितरण किया गया है। छात्र छात्रा स्मार्ट फोन का प्रयोग शिक्षण कार्य में प्रयोग करे। यह स्मार्ट फोन छात्राओं की पढ़ाई में काफी मददगार साबित होंगे। इस मौके पर डॉ मोहम्मद अनीश, नरेंद्र राघव, मोनू शर्मा, मनोज यादव, डा भूरा सिंह, विजय सिंह, इमरान खान (लेफ्टिनेंट), अतुल कुमार, काजल, नीरज, रश्मि, रूबी, सचिन प्रताप, ज्योति आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *