खुर्जा। ।भारत पुष्प। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती के द्वारा चंद्रलोक कॉलोनी में संचालित संस्कार केंद्र पर जहां बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है वहां 125 बच्चों को गरम बनियान एवं पजामी का वितरण किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिखर बंसल जी, पृथ्वीराज एवं जतिन रहे, इस अवसर पर सेवा भारती की जिला अध्यक्ष अविनाश तायल ने बताया कि खुर्जा में हमारे इस समय आठ सेवा केंद्र चल रहे हैं जिसमें तीन संस्कार केंद्र हैं जहां बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जाता है की उन्होंने आगे बताया कि बाकी के केंद्र पर भी शीघ्र ऐसा वितरण कार्यक्रम किया जाएगा, इस अवसर पर विभाग सेवा प्रमुख सर्वबचन, विभाग मंत्री सुशील, जिला उपाध्यक्ष रामकिशन बंसल जिला कोषाध्यक्ष जगत नारायण, जिला सह मंत्री मनीष हैप्पी वर्मा उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *