खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित ‘सुशासन सप्ताह’ के अंतर्गत काव्यपाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज द्वारा प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र के सम्मुख माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ गीता सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। डॉ मनु आर्या ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अटल बिहारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से परिचित कराना है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल भेजना बताया कि प्रतिवर्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है । सरकार में जवाबदेही के भारतीय लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बाजपेई के आदर्शों पर चलने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
![]()
