अनूपशहर। ।भारत पुष्प। डीपीबीएस कॉलेज में प्राचार्य प्रोफेसर जीके सिंह के निर्देशन में वाणिज्य विभाग और भारत स्काउट ओर गाइड (रोवर रेंजर) के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा ग़ांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर सभी ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वाणिज्य विभाग के डॉ भुवनेश कुमार ने कहा कि यह दिन भारतवासीयो के लिए काले अध्याय से कम नहीं है। यही वह दिन है जिस दिन साबरमती के संत ने हे राम कहकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस दिन उनके आदर्शों व विचारों को याद किया जाता है। रोवर अधिकारी डॉ तरुण श्रीवास्तव ने कहा कि गांधी जी का जीवन स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक था और उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ अहिंसात्मक आंदोलनों की अगुवाई कर भारतीय समाज को एक नई दिशा दी। उनका ये योगदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अमूल्य है और उनका बलिदान निश्चित ही देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। बीसीए विभाग से मयंक शर्मा ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सद्भाव के उपासक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सादर नमन! उन्होंने ब्रिटिश उपनिवेश के विरुद्ध जन-जन को प्रेरित कर स्वाधीनता संग्राम की नींव को मजबूत किया। महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को मानवता और नैतिकता की सीख दी। इस अवसर पर डॉ विशाल गोयल, डॉ राजीव गोयल, लवी अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, सोनू कुमार व काफी संख्या में छात्र छात्राओ ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *