अनूपशहर। ।भारत पुष्प। शुक्रवार को डीपीबीएस कॉलेज और डॉ लाल पैथोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य प्रोफेसर जीके सिंह के निर्देशन में रक्त जांच कैम्प का आयोजन किया गया । कैम्प के  समन्वयक प्रोफेसर पीके त्यागी ने कहा कि रक्त जांच शिविर का आयोजन स्वास्थ्य मूल्यांकन के लिए किया जाता है। इन शिविरों में रक्त परीक्षण कराकर डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। रक्त जांच शिविरों से प्रारंभिक अवस्था में स्वास्थ्य समस्याओं का पता चलता है और समय पर इलाज मिलता है। इस अवसर पर  संदीप शर्मा, असलम, डॉ तरुण श्रीवास्तव, सचिन अग्रवाल, आरती, पीटर, व बड़ी संख्या में लोगों ने जांच कराई।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *