–आश्वासन के बाद धरना हुआ समाप्त
खुर्जा। भारत पुष्प। बुलंदशहर खुर्जा सीमा विस्तार के बाद भी भीम नगर वार्ड नंबर 2 की जर्जर हालत को लेकर मोहल्ले वासियों ने नगर पालिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इसके तहत मौहल्ले के महिला पुरुषों ने धरना देना शुरू कर दिया है। इस संबंध में मोहल्ले वासियों ने बताया कि सीमा विस्तार के बाद भी हमारे यहां ना तो सफाई हो रही है, और पथ प्रकाश की व्यवस्था भी नहीं है और तो और पानी की पाइपलाइन बिछ जाने के बाद भी मोदी की योजना हर घर नल हर घर जल के पानी ही मिल रहा है। उन्होनें कहा कि चेयरमैन व पालिका कर्मचारी योजना को पलीता लगा रहे हैं। आज तक इस बिछाई गई पाइपलाइन में पानी भी शुरू नहीं किया गया है। इस कारण मोहल्ले वासियों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। जिसके चलते वह धरने पर बैठ गये है। बताया गया कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक धरना समाप्त नहीं होगा। धरने पर बंटी, सिद्धार्थ, नवीन, शांति देवी, प्रमोद देवी, गौरा देवी, संता देवी, हुक्म देवी, चंद्रावती, बर्फी, पर्वती, मोनू ,राहुल कुमार, जसवंत सिंह, गोविंद सैनी, अमरपाल सिंह, मिथुन सिंह, कैलाश भागमाल गौतम ,भोला मौजूद रहे। वहीं इसकी सूचना मिलते ही पालिका में हडकंप मच गया। आनन फानन में ही मौके पर जेई भीष्मपाल पहुंचे तथा समस्या सुनकर जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया। कैलाश भागमल ने बताया कि पालिका चेयरमैन ने एक माह का समय मांगा है उन्होनें कहा कि एक माह में समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा 20 फरवरी से दो-तीन सड़कों का निर्माण शुरू किया जाएगा। वहीं उप जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि लाइट व सफाई व्यवस्था सोमवार से सुचारू रूप से चालू कराई जायेगी।
![]()
