खुर्जा। ।भारत पुष्प। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की पंचायत आयोजित हुई। जिसमें कहा गया कि विधुत विभाग द्वारा जबरन गरीब लोगों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं जिससे उनका शोषण हो रहा है। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन का विस्तार करते हुए संजीत प्रताप सिंह को मेरठ मंडल महासचिव के पद पर मनोनीत किया। संजीत प्रताप सिंह ने कहा मैं किसानो गरीबों मजदूरों के साथ कंधे से कंधा लगाकर खड़ा हूं अब किसी भी कीमत पर किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही मुख्य अभियंता के कार्यालय पर महापंचायत कर अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार निर्मल के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा । उन्होनें अधीक्षण अभियंता पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पैसे लेकर जेई से अवैध वसूली कराते हैं। इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश महासचिव युवा पिंटू राघव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मंत्री सिंह लोधी, प्रदेश प्रचार मंत्री राजेश उपाध्याय, प्रतिनिधि राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सोलंकी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संगीता सिंह आदि उपस्थित रहे।
![]()
