खुर्जा। ।भारत पुष्प। मंगलवार को एकेपी डिग्री कॉलेज में रोड सेफ्टी क्लब व राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा शासन के आदेशानुसार सड़क सुरक्षा जागरूकता के अंतर्गत सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा  स्वयंसेविकाओं ने  सड़क सुरक्षा नियमों व कारणों को दर्शाते हुए पोस्टरों का निर्माण किया। रोड़ सेफ्टी क्लब की संयोजिका एकता चौहान ने बताया कि सुरक्षित सड़क यातायात के लिए लोगों का नियमों के प्रति जागरूक होना जरूरी है। एनएसएस कार्यक्रम  अधिकारी डॉ मनु आर्या ने बताया कि  उत्तर प्रदेश शासन की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष में 5.5 प्रतिशत वृद्धि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में हुई है तथा 4.2  प्रतिशत वृद्धि सड़कों पर होने वाली मृत्यु संख्या में हुई हैl सरकार का उद्देश्य है कि वह जनता को अधिक से अधिक जागरूक करके इन दुर्घटनाओं तथा मृत्यु की संख्या को जीरो स्तर पर लेकर आएl  महाविद्यालय की सीनियर प्रोफेसर नीलू सिंह  ने  सभी को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते सड़क सुरक्षा  की शपथ दिलायी। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *