सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारत में सनातन धर्म के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को बंसत पंचमी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। बताया जाता है की इस दिन से होली के लगभग 38 दिन यानी सवा महीना रह जाता है ओर यह भी कहा जाता है की जैसे मौसम में बंसत मनाया जाता है वैसा ही मौसम पूरे सवा महीना यानी होली तक रहता है ओर आज के दिन से होली तक जगह-जगह  फाग खेले जाने शुरु हो जाते हैं ओर दिन में बढ़ोत्तरी होनी शुरु हो जाती है ओर इसके अलावा मौसम में कुछ गरमाहाट होने लगती है।

इस प्रकार पंचमी को बंसत पंचमी  के त्योहार पर भक्तगण पीले वस्त्र धारण कर माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर कर अच्छी फसल आने की कामना करते हैं। उसी क्रम में रामकिशन पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोलिज की समिति की प्रबंधक सरला शर्मा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया उसके बाद स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर स्कूल की प्रबंधक सरला शर्मा, वंदना सिरोही, विष्णुप्रिया, ऋद्विमा, पिंकी गुप्ता, सगुण व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *