खुर्जा। ।भारत पुष्प। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा विभाग मेरठ प्रांत खुर्जा व एमडी हॉस्पिटल के द्वारा स्वास्थ्य जांच निशुल्क कैंप का आयोजन राममूर्ति स्कूल में प्रताप शाखा पर किया गया। जिसमें डॉक्टर रोहित चौधरी डॉ विमलेश कुमार डॉ डॉक्टर प्रदीप कुमार डॉ माही मैनेजमेंट प्रियंका चौधरी के अलावा उनकी टीम मौजूद रही। कैंप में पहुंचे मरीजों की अच्छे से जांच की गई। फेफड़ों की जांच ह्रदय की जांच हीमोग्लोबिन ECG शुगर की जांच आदि सभी जांचों को करके निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। कैंप की शुरुआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर फूल माला चढ़कर की गई। जिसमें विभाग सेवा प्रमुख सरवचन नगर सेवा प्रमुख हैप्पी नगर प्रचार प्रमुख शिवम नगर कार्यवा राजू नगर प्रचारक मयंक सह संपर्क प्रमुख सोनू सेवा भारती जिला अध्यक्ष अविनाश तायल प्रताप शाखा से शैंकी श्याम कुमार आदि कार्यकर्ता रहे। कैंप में करीब 97 मरीजों की जांच की गई।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *