खुर्जा। ।भारत पुष्प। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर जंक्शन मार्ग खुर्जा में सोमवार को ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माँ शारदे का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया । जिसमें विद्यालय के कोषाध्यक्ष रामकिशन बंसल ने सपत्नीक यज्ञ के समक्ष मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष भगवत स्वरूप गुप्ता, उप-प्रबंधक राकेश बंसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह राजवीर सैनी, जिला प्रचारक नेमपाल सिंह, विभाग सेवा प्रमुख सरवचन सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता, उप-प्रधानाचार्य जय भगवान शर्मा तथा समस्त आचार्य एवं छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे । विद्यालय के सेवानिवृत्त वरिष्ठ आचार्य लक्ष्मीराज शास्त्री ने मंत्रोच्चारण करके यज्ञ का कार्यक्रम संपन्न कराया । समापन के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस पर छात्र/छात्राओं को उनके जीवन से परिचित कराया।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *