खुर्जा ।भारत पुष्प। गुरूवार को काशीराम आवासीय योजना कालिंदी कुंज स्थित प्राइमरी स्कूल पर सेवा भारती द्वारा संचालित संस्कार केंद्र का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संचालक रवि करण द्वारा किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए सेवा भारती के जिला अध्यक्ष अविनाश तायल ने बताया कि यह संस्कार  शाम को 2 घंटे चलेगा जो बच्चे कालिंदी कुंज प्राइमरी स्कूल में पढ़ते हैं और साथ ही वह बच्चे जो स्कूल में नहीं आते हैं और उनमें भारतीय पद्धति के अनुसार से संस्कार सिखाए जाएंगे उन्हें आगे बताया की कालिंदी कुंज आवास योजना में जो बच्चे पढ़ते हैं स्कूल से जाने के बाद वह अपना होमवर्क घर पर नहीं कर पाते हैं जिसकी एक बड़ी वजह मां-बाप द्वारा उन पर ध्यान नहीं दिया जाना है इस समस्या को ध्यान में रखते हुए ही इस संस्कार केंद्र को शुरू किया गया है।

वह बच्चे अपना गृह कार्य आसानी से कर सकें और नयी सफलता को छू सकें। इस अवसर पर बोलते हुए विभाग सेवा प्रमुख सरवचन ने बताया की हम इन बच्चों को इसलिए नहीं पढ़ा रहे हैं कि वह गरीब हैं बल्कि हम समाज के प्रति अपना दायित्व पूरा कर रहे हैं अच्छी शिक्षा सभी बच्चों का अधिकार है और वह उन्हें मिलनी चाहिए। इस दौरान अनिल जिला सहसंघचालक, हैप्पी वर्मा नगर सेवा प्रमुख, मुकुटलाल जिला उपाध्यक्ष, नवनीत बंसल, करण सह नगर सेवा प्रमुख आदि उपस्थित रहे l

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *