सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जिला कप्तान ने अपराध रोको अभियान चला रखा है। उसी क्रम में सिकन्दराबाद पुलिस व फरार बदमाश अनस से हुई मुठभेड़ में बदमाश अनस घायल अवस्था में हुआ गिरफ्तार वहीं एक फरार होने में कामयाब हो गया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया की जब पुलिस टीम रात में गुलावठी रोड़ अड़रपास के पास चेंकिग अभियान चला रही थी तभी एक बाईक पर 2 लोगों को आते देखा तो उन लोगों को पुलिस टीम ने रुकने का ईशारा किया तो वो दोनों बदमाश काँवरा रोड़ की तरफ को भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी।

जबाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश अनस घायल हो गया ओर दूसरा भागने में कामयाब हो गया उसको घायल अवस्था में अवैध असला सहित गिरफ्तार कर लिया  ओर बताया की इस बदमाश से पूछताछ में पता चला है की इसी बदमाश ने नगर सिकन्दराबाद के गद्दीबाडा़ में पूर्व में हुई घटना में फायरिंग की थी ओर इसके कब्जे से एक नाजायज तमंचा, 1 जिंदा कारतूस व 1 खोखा बरामद हुए हैं। बदमाश का नाम अनस पुत्र रहीस के रूप में हुई है। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भेजा गया है ओर फरार की तलाश जारी है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *