खुर्जा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाना खुरजा कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला शेखपेन निवासी गेंगस्टर सरफराज पुत्र रियाजुद्विन की संपत्ति को प्रशासन द्वारा कुर्क किया गया है। सीओ खुरजा विकास प्रताप सिंह ने बताया की खुरजा कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला शेखपैन निवासी सरफराज पुत्र रियाजुद्विन एक शातिर किस्म का गेंगस्टर बदमाश है इसके द्वारा 2007 से लूट, हत्या, डकैती, रंगदारी जैसी न जाने कितनी घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है ओर इस पर काफी मुकदमें दर्ज हैं।
यह पुलिस की गिरफ्त से दूर है इसलिए इस बदमाश की लगभग साढे़ 12 लाख की संपत्ति को जिला अधिकारी श्रुति शर्मा के आदेश पर नगर एसडीएम के नेतृत्व मे कुर्क की गयी है। बताया कि सरफराज ने समाज से लूट, हत्या, रंगदारी कर 12 लाख 47 हजार रुपए की संपत्ति इकठ्ठा की थी जिसको आज आला अधिकारीयों के आदेश पर जब्त किया गया है। अब से इस पर सरकार का अधिकार होगा। इस मौके पर सीओ विकास प्रताप सिंह, नगर एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय, नगर कोतवाल राजपाल तौमर मय फोर्स के मौजूद रहे।
![]()
