नरसेना। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल का खान-पान काफी अशुद्ध होता जा रहा है हर जगह नकली खाद्य सामग्री प्रयोग की जा रही है क्योंकि हर एक शख्स सस्ती यानी कम कीमत के चक्कर में आकर की सस्ता सामान प्रयोग करता है जिसके खाने से आमजन की तबीयत बिगड़ जाती हैं। ऐसा ही एक मामला जिला बुलन्दशहर के थाना नरसेना के गाँव बुलाना में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं का सामने आया है इस स्कूल की लगभग 2 दर्जन छात्राओं की ढा़बे पर खाना खाने से तबीयत बिगड़ गयी।

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बताया की विद्यालय की छात्राओं का एक टूर बुकलाना से दिल्ली गया था और वापस आते समय रास्ते में एक होटल पर खाना खाने के बाद फूड़ पोईजन के लक्षणों से लगभग 2 दर्जन छात्राओं की अचानक तबियत बिगड़ गयी जिनकों सीएचसी स्याना में भर्ती कराया गया है। इस मामले की सूचना के बाद एसडीएम स्याना व विद्यालय का स्टाफ मौके पर पहुँच गया ओर उसके बाद बच्चों की परिजन भी पहुंचने शुरु हो गये।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *